Hindi News / news / विधान परिषद में भिड़ गए मंत्री जी और RJD MLC सुबोध राय, एक...

विधान परिषद में भिड़ गए मंत्री जी और RJD MLC सुबोध राय, एक दूसरे पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Nov 27, 2019, 1:55:07 PM

विधान परिषद में भिड़ गए मंत्री जी और RJD MLC सुबोध राय, एक दूसरे पर जमकर बरसे, देखें वीडियो

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधान परिषद में आज वैशाली में जमीन विवाद और पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर राजद के एमएलसी सुबोध राय और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल आपस में भिड़ गए. 

भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल के जवाब से संटुष्ट नहीं होने पर राजद एमएलसी भड़क गए और जोर-जोर से बोलने लगे. जिसके जवाब में मंत्री जी भी चिखने लगे और कहने लगे कि आपसे ज्यादा तेज बोलने आता है मुझे, मैं आपके सवाल का जवाब अब नहीं दूंगा. 

दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी, जिसे चुप कराने के लिए हारुण रशीद को बीच में बोलना पड़ा. इसके बावजुद दोनों चुप होने को तैयार नहीं हुए. इसी बीच सत्ता पक्ष के अन्य नेता भी उठ खड़ा हुए और सुबोध राय पर कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया.