1st Bihar Published by: Updated Nov 26, 2019, 12:43:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में कुछ दिनों पहले आए 'जल प्रलय' का मुद्दा आज विधानपरिषद में गूंजा. जल जमाव के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा. इस मुद्दे पर आरजेडी और कांग्रेस की ओर से कार्यस्थगन का प्रस्ताव रखा गया था.
आरजेडी ने कहा कि जहां पूरी सरकार है वहां इस तरह की घटना हुई इसलिए कार्यस्थन स्वीकार किया जाए. लेकिन सदन ने कार्यस्थन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जिसके बाद विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. पटना के 'जल प्रलय' पर आरजेडी ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा नहीं था बल्कि मैन मेड आपदा था. उप मुख्यमंत्री का रेस्क्यू नहीं बल्कि सरकार का रेस्क्यू किया गया था.
वहीं इससे पहले विधानसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया था. एनआरसी के मुद्दे पर विपक्ष ने वेल में पहुंचकर हंगामा किया है. कांग्रेस और आरजेडी के विधायकों ने एनआरसी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.