Hindi News / news / विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने 2 हफ्ते में सर्वदलीय बैठक बुलाएगा, डिजिटल...

विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने 2 हफ्ते में सर्वदलीय बैठक बुलाएगा, डिजिटल रैली का खर्च भी पार्टियों को बताना होगा

1st Bihar Published by: Updated Jun 04, 2020, 1:18:02 PM

विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने 2 हफ्ते में सर्वदलीय बैठक बुलाएगा, डिजिटल रैली का खर्च भी पार्टियों को बताना होगा

- फ़ोटो

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियों को और रफ्तार दे दी है. चुनाव आयोग 2 हफ्ते के बाद सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रहा है. इस बैठक में आयोग सभी दलों से चुनाव को लेकर फीडबैक लेगा.

बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवासन ने कहा है कि आयोग ने चुनाव की तैयारियों को शुरू कर दिया है. मंगलवार को सभी जिलों के डीएम एसपी के साथ बैठक हुई थी और अब दो हफ्ते बाद आयोग सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार कर रहा है.



आयोग ने कहा है कि बिहार में अगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए डिजिटल रैली का कंसेप्ट चला तब भी उसका खर्चे पॉलिटिकल पार्टियों को बताना होगा. इससे पहले भी चुनाव में सोशल मीडिया के प्रचार का खर्च का पहले से ब्यौरा लिया जाता रहा है.