Hindi News / news / विधानसभा में उठा सुशांत केस का मामला, CBI जांच की उठी मांग

विधानसभा में उठा सुशांत केस का मामला, CBI जांच की उठी मांग

1st Bihar Published by: Updated Aug 03, 2020, 12:35:37 PM

विधानसभा में उठा सुशांत केस का मामला, CBI जांच की उठी मांग

- फ़ोटो

 PATNA : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला आज बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र में छाया रहा. विधानसभा और विधानपरिषद दोनों सदनों में यह मामला उठा. विधानसभा में इस मामले को सुशांत सिंह के भाई बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने उठाया. नीरज बबलू ने विधानसभा में यह मांग की कि सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराएं. नीरज बबलू की मांग पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उठ खड़े हुए.

तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीर होना पड़ेगा. जिस तरह मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार मामले की लीपापोती कर रही है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह इस पर गंभीरता दिखाए. तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कहा कि राजगीर में बनने वाली फिल्म सिटी का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाए.

 उधर विधान परिषद में सुशांत सिंह राजपूत के मामले को उनकी भाभी नूतन सिंह ने उठाया. नूतन सिंह नीरज बबलू की पत्नी है और वह एलजेपी की विधान परिषद है विधान पार्षद नूतन सिंह ने सदन में इस मामले को उठाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की है .दोनों सदनों में जब सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से जुड़े लोगों ने इस मामले को उठाया तो अन्य सदस्यों का भी समर्थन मिला.