Hindi News / news / विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की...

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग

1st Bihar Published by: neeraj kumar Updated Mar 16, 2020, 10:55:15 AM

विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग

- फ़ोटो

PATNA : होली की छुट्टी के बाद शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने आज किसानों के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया है.

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले आरजेडी के विधायक विधानसभा पोर्टिको में पहुंच गए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. आरजेडी के विधायक सरकार से यह मांग कर रहे थे कि सुबह में बेमौसम बरसात की वजह से किसानों को फसल का जो नुकसान हुआ है उसके लिए सरकार तुरंत मुआवजा दे.


आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर आरोप लगाया है कि बिहार में जनहित के मुद्दे मुंह बाए खड़े हैं और सरकार कोरोना वायरस के नाम पर बजट सत्र को खत्म करना चाहती है.