Hindi News / news / विद्या विहार आवासीय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, AISSCE 2023 की परीक्षा...

विद्या विहार आवासीय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, AISSCE 2023 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 13, 2023, 4:48:25 PM

विद्या विहार आवासीय विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम, AISSCE 2023 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

- फ़ोटो

PURNEA: AISSCE 2023 की परीक्षा में विद्या विहार आवासीय विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। +2 के 60 छात्रों ने विज्ञान, कला और वाणिज्य के 14 विभिन्न विषयों में अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। जो स्कूल की +2 टीम  की मजबूती का भी परिचायक है। 


इस विद्यालय के सभी छात्रों का सामूहिक औसत योग 70.16% रहा है। विद्या विहार परिवार AISSCE 2023 में छात्रों की इस उपलब्धि पर खूश है और छात्रों की प्रशंसा कर रहे हैं। छात्रों की लग्न और मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा है कि आज विद्या विहार के बच्चों को ने यह सफलता हासिल की है।


संपूर्ण शीर्ष 10 रैंकर नाम

पूर्णिमा पांडे | 92.6 | 1 | गणित के साथ विज्ञान

साक्षी कुमारी | 87.8 | 2 | जीव विज्ञान के साथ विज्ञान

प्रज्ञा सिंह | 86.4 | 3 | जीव विज्ञान के साथ विज्ञान

मुस्कान कुमारी | 83.4 | 4 | गणित के साथ विज्ञान

प्रिया रानी | 82.8 | 5 | कला

सानिया मुमताज | 81.6 | 6 | कला

साक्षी कुमारी | 81 | 7 | वाणिज्य

आर्यन कुमार | 80.8 | 8 | जीव विज्ञान के साथ विज्ञान

ऐमन शेख | 80.4 | 9 | जीव विज्ञान के साथ विज्ञान

कंचन कुमारी | 78.6 | 10 | जीव विज्ञान के साथ विज्ञान


विषयवार सर्वोच्च अंक

विषय | सर्वोच्च अंक | टॉपर का नाम

अंग्रेजी | 99 | मानस आर्यन

शारीरिक शिक्षा | 97 | मुस्कान कुमारी

चित्रकला | 97 | साक्षी कुमारी-1

इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस | 96 | अमृत आनंद

जीवविज्ञान | 94 | साक्षी कुमारी-2

गणित | 94 | पूर्णिमा पांडे

भौतिकी | 91 | पूर्णिमा पांडे

रसायन विज्ञान | 91 | पूर्णिमा पांडे

इतिहास | 87 | प्रिया रानी

अर्थशास्त्र | 86 | साक्षी कुमारी-1

व्यावसायिक अध्ययन | 78 | साक्षी कुमारी-1

राजनीति शास्त्र | 78 | सानिया मुमताज

मैथ्स बेसिक | 73 | आजराह महमूद

लेखांकन | 71 | साक्षी कुमारी


छात्रों ने विषयवार बेहतर औसत प्रतिशत हासिल की

विषय    औसत प्रतिशत

चित्रकला    91.73%

शारीरिक शिक्षा    84.89%

इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस | 83.33%

अंग्रेजी | 81.88%

जीवविज्ञान | 69.88%

इतिहास | 66.83%

गणित | 66.50%

राजनीति विज्ञान | 62.00%

अर्थशास्त्र | 61.57%

भौतिकी | 60.26%



परीक्षा परिणाम की घोषणा के पश्चात् विद्यालय के सचिव रमेश चंद्र मिश्र एवं ट्रस्टी राजेश चंद्र मिश्र ने सभी विद्यार्थियों की प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उनके  उज्जवल भविष्य की कामना की।


 इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रंजीत कुमार पॉल, संयुक्त निदेशक दिगेन्द्र नाथ चौधरी, प्राचार्य निखिल रंजन, उपप्रधानाचार्य , प्रशासक एवं उपस्थित समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।