1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 26, 2023, 7:21:25 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के आरोप का जवाब वित्त मंत्री विजय चौधरी ने दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त की समझदारी संजय जायसवाल को नहीं है। वे दया के पात्र हैं। वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि प्रेंस कॉन्फ्रेंस में जिस तरीके से संजय जायसवाल 105 योजनाओं की सूची लहरा रहे थे। उसे देखकर यही लग रहा था कि उन्हें वित्तीय मामलों की कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि संजय जायसवाल ने कहा था कि केंद्र सरकार बिहार को मदद कर रही है। इसी बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार सरकार को क्या मदद कर रही है। शायद बिहार के बीजेपी अध्यक्ष को वित्तिय मामलों की जानकारी नहीं है। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। हमें तो उन पर दया आती है। संजय जायसवाल को वित्त विभाग की क्या समझ है सभी जानते है।
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा तानाशाही किस पार्टी में यह सब जानते हैं। संजय जायसवाल खुद यह जानते हैं। नीतीश कुमार और मदद मांग रहे है तो इसमें ग़लत क्या है। विशेष सहायता और विशेष राज्य का दर्जा की मांग भी इसलिए की जा रही है ताकि बिहार में विकास की गति तेज हो सके। बिहार विकासशील की जगह विकसित राज्य बन सके। हम सभी का सपना है कि बिहार विकसित राज्य की श्रेणी में आए।
विजय चौधरी ने पटना में आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी शसित राज्यों के लोग भी केंद्रीय योजना को कम करने की बात उठाई थी। आजकल केंद्रीय योजना की क्या हाल है सभी जानते है। नाम बदलने और नया नामकरण करने में केंद्र सरकार को महारथ हासिल है। मरेगा में पहले 100 प्रतिशत केंद्र देती थी लेकिन अब केंद्र की सरकार 60 प्रतिशत राशि दे रही है। अल्पसंख्यक छात्रवृतियाँ भी केंद्र ने बंद कर दिया है लेकिन बिहार की सरकार अपने स्तर से इसे दे रही है।