1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2020, 4:18:36 PM
- फ़ोटो
DESK : मानवता को शर्मसार कर देने वाले एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो झारखंड के साहिबगंज जिले के रंगा थाना क्षेत्र का है. जहां एक प्रेमी युगल के पूरे कपड़े उतारकर नग्न कर जूते की माला पहनाकर परे गांव में घुमाया. इस पूरे प्रकरण का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए गांव वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि साहिबगंज जिले के बाकुडी की किसी रिश्तेदार के घर रहती थी और उसकी शादी गांव के ही एक युवक के साथ हुई थी. लेकिन लड़की का किसी दूसरे लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों प्रेमी युगल को आपत्तिजनक अवस्था में एमजीआर रेलवे लाइन के गांव के लोगों ने पकड़ा और बंधक बना लिया.
फिर दोनों की जमकर पिटाई की और फिर पूरे कपड़े उतार कर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. फिर लड़के के परिजनों को बुलाकर पंचायत हुई और पकड़े गए युवक पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव वालों ने जमकर विरोध किया. जिसके बाद और भी फोर्स मंगवाई गई और प्रेमी युगल को थाना लाया गया. मामले की जांच चल रही है.