Hindi News / news / हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत, हादसे में कई...

हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत, हादसे में कई घायल

1st Bihar Published by: Updated Aug 01, 2020, 3:44:09 PM

हिंदुस्तान शिपयार्ड में क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत, हादसे में कई घायल

- फ़ोटो

DESK: आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में  कुछ देर पहले बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि काम हो रहा था. इस दौरान भी बड़ा क्रेन गिर गया. जिससे घटनास्थल पर ही 10 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है. 

सीएम ने कार्रवाई का निर्देश

घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम जिले के डीएम से बात की और इस हादसे के दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. बता दें कि इससे पहले विशाखापट्टनम में ही एक केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना सामने आई थी. गैस रिसाव कांड में 11 लोगों की मौत भी हो गई थी, जबकि 300 लोगों को कई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.