Hindi News / news / बिहार : वार्ड पार्षद को जान से मारने की कोशिश, आधा दर्जन बदमाशों...

बिहार : वार्ड पार्षद को जान से मारने की कोशिश, आधा दर्जन बदमाशों ने लोहे के रॉड से पीटा

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Jul 23, 2021, 2:49:06 PM

बिहार : वार्ड पार्षद को जान से मारने की कोशिश, आधा दर्जन बदमाशों ने लोहे के रॉड से पीटा

- फ़ोटो

PURNEA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से सामने आ रही है जहां तीन पर बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने वार्ड पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में वार्ड पार्षद बुरी तरह घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. 


घटना मरंगा थाना क्षेत्र के अग्निशमन विभाग के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड नम्बर 45 के पार्षद विजय उरांव पर 3 बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इतना ही नहीं अपराधियों ने पार्षद के पास जो भी सामान था उसे छीन लिया और मौके से भाग निकले. 


पार्षद के बड़े भाई ने बताया कि विजय अपने दोस्त पोलो पासवान के घर एक निजी कार्यक्रम मे शामिल होने गए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह रात को अपने घर वापस जा रहे थे. तभी कुछ बदमाशों ने उन्हें घेरकर लोहे के रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में विजय के सिर पर गंभीर चोट लगी है. पार्षद के बड़े भाई ने बताया कि हमलावरों में से एक का पता लग गया है और अन्य लोगों के खिलाफ एससी/एसटी थाने मे मामला दर्ज कराया जा रहा है.