1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 08, 2019, 8:38:17 AM
- फ़ोटो
PATNA : मानसून की शुरुआत में ही पटना के कई पॉश इलाके से लेकर गली मुहल्ले में पानी भर गया. जिसके कारण लोगों को घरों से निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. कंकड़बाग, मीठापुर, गांधी मैदान, बेउर, स्टेशन गोलंबर सहित कई इलाकों में सड़को पर पानी भर गया है. जलजमाव की वजह से लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. मानसून की शुरुआत में ही बारीश ने पटना नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है. बारिश के बाद जलजमाव से निपटने के लिए निगम के तरफ से कोई तैयारी नहीं की गयी है.