Hindi News / news / पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, वज्रपात की भी संभावना

पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, वज्रपात की भी संभावना

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 28, 2019, 4:26:14 PM

पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, वज्रपात की भी संभावना

- फ़ोटो

DESK :मौसम विभाग ने बिहार के पांच जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इसके साथ ही वज्रपात की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने यह अलर्ट जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा और लखीसराय के लिए जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ हिस्सों मे  तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इन इलाकों में अगले दो से तीन घंटो में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.धूल भरी आंधी के साथ कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.  इसके साथ ही तापमान में गिरावट से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.