ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बाढ़ का कहर: 12 घंटे में 7 की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप BIHAR: गंगा नदी में 100 KM बहकर बचा शख्स, बेंगलुरु से आने के बाद पटना में लगाई थी छलांग Bihar News: बिहार में पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी सी गलती और चली गई जान Bihar Crime News: बिहार में एक धुर जमीन के लिए हत्या, चचेरे भाई ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान Bihar Crime News: बिहार में एक धुर जमीन के लिए हत्या, चचेरे भाई ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा Bihar News: पुनौरा धाम को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की कवायद शुरू, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से होगी कनेक्टिविटी Bihar News: पुनौरा धाम को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की कवायद शुरू, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से होगी कनेक्टिविटी Bihar News: बिहार के स्कूल-कॉलजों में खुलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, इतने करोड़ खर्च करेगी नीतीश सरकार

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा, मनसुख मांडविया ने किया ऐलान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 20 Nov 2024 08:48:33 PM IST

Women's Asian Champions Trophy Hockey 2024: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा, मनसुख मांडविया ने किया ऐलान

- फ़ोटो

NALANDA: बिहार में पहली बार नालंदा के राजगीर में खेले जा रहे महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत ने जीत दर्ज करायी है। इस जीत से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश हैं। सीएम नीतीश ने इस शानदार जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी है। वही भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी महिला हॉकी प्लेयर्स को बधाई दी। बिहार सरकार का भी अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस चैम्पियनशिप का आयोजन नालंदा में किया है। उन्होंने घोषणा किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में होगा। 


एशियन महिला हॉकी ट्राफी चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबला भारत और चीन के बीच बुधवार की शाम 4:45 बजे राजगीर के हॉकी मैदान में शुरू हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शामिल हुए इसके अलावे बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे। फाइनल मैच में इंडिया महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन देखने के लिए हजारों दर्शक से स्टेडियम खचा खच भर गया और हर तरफ तिरंगा झंडा लहराकर टीम इंडिया का लोगों ने हौसला बढ़ाया। 


दोनों टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके करफ फस्ट हाफ में कोई गोल नहीं हुआ। फस्ट हाफ के बाद टीम इंडिया की ओर से पहला गोल किया गया। इस दौरान स्टेडियम में तिरंगा के अलावे भगवा झंडा भी लहराया गया और टीम इंडिया ने 1-0 से एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस मौके पर भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार सह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ऐलान किया कि खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 बिहार में होगा।


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जीत हासिल हुई है। राज्य सरकार की ओर से विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोट को 10-10 लाख रुपये नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। टीम के अन्य सपोर्टिंग स्टाफ को भी 5-5 लाख रूपये दिये जाएंगे।  


महिला एशियन हॉकी चैम्पियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय महिला टीम को राजगीर में आयोजित महिला एशियन्स हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने पर बहुत बहुत बधाई। राज्य सरकार विजेता टीम के सभी सदस्यों एवं टीम के मुख्य कोच श्री हरेंद्र सिंह जी को 10-10 लाख नक़द राशि से पुरस्कृत करेगी। टीम के बाक़ी सपोर्ट स्टाफ को भी 5-5 लाख की नक़द राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। भारतीय महिला टीम को भविष्य के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएँ।


सीएम नीतीश ने एक्स पर लिखा, “राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है”।


मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि, “यह जीत भारतीय टीम की कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं”। बता दें कि यह पहला मौका है जब बिहार में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।


बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शाम पांच बजे से भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला शुरू हुआ। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा, जिसने भारत को जीत दिलाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में 30 मिनट के खेल में दोनों में से कोई टीम गोल नहीं कर सकी थी। पहले और दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं। दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को चार और चीन को दो पेनाल्टी मिले लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। तीसरे क्वार्टर के पहले मिनट में भारत की तरफ से दीपिका ने पहला गोल दागा और चीन को 1-0 से हरा दिया।