1st Bihar Published by: Updated Jun 26, 2022, 10:29:22 AM
- फ़ोटो
DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर से पक्षी के टकराने की घटना रविवार को सामने आई है. इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है. हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है.
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी कार से सर्किट हाउस पहुंच गए हैं. घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिएवाराणसी पहुंचे थे. इसके अलावा पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को भी देखने के लिए वे यहां पहुंचे थे. योगी आदित्यनाथ ने यहां काशी विश्वानाथ मंदिर में पूजा भी की थी.