1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 01, 2024, 9:38:12 PM
- फ़ोटो
PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर जोरदार हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने तो हमेशा लोगों को लड़वाया है। अब राहुल गांधी के निर्देश पर खड़गे साहब भगवान के नाम पर लड़ाई लगवाना चाहते हैं।
रोहित सिंह ने कहा की देश की जनता ने कांग्रेस, इंडी गठबंधन को रीजेक्ट करने का मन बना लिया है। सनातन धर्म,भारतीय संस्कृति और सभ्यता के विरोध में रहने का फल जनता 4 जून को इंडी गठबंधन को देगी। रोहित ने कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचारियों और परिवार वादियों के संवर्धन की लड़ाई लड़ रही है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि इस बार शिव और राम के बीच लड़ाई है। उन्होंने खुद को शिव भक्त बताते हुए कहा था कि शिव सबसे शक्तिशाली हैं। उनसे कोई जीत नहीं सकता।