1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Aug 15, 2022, 2:10:08 PM
- फ़ोटो
PURNEA: पूर्णिया में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मरंगा थाना क्षेत्र में हुई शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उफरेल निवासी 22 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा।
परिजनों की मानें तो संतोष के पिता अमरेंद्र यादव ने पड़ोसी पर जमीन को लेकर केस किया था। पड़ोसी फतुली यादव, नवीन यादव और उनके परिवार के लोगों ने केस वापस लेने के लिए संतोष को बार-बार धमकी दिया करते थे । करीब 7 दिन पहले ही केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसे लेकर संतोष ने सुरक्षा के लिए मरंगा थाना में आवेदन भी दिया था। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है । परिजनों ने कहा यदि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो आज संतोष जिंदा होता ।
संतोष मरंगा के गिट्टी बालू दुकान में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता था । 22 वर्षीय संतोष बाइक से घर से बाहर निकला था । देर रात किसी ने संतोष के मोबाइल से घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त है और संतोष खून से लथपथ झाड़ी में पड़ा हुआ है। उसके शरीर पर कई जख्म के निशान थे। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।