Hindi News / news / निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Jun 29, 2021, 11:11:36 AM

   निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR: सदर थाना क्षेत्र के अलकापुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव निर्माणाधीन मकान से बरामद किया गया। युवक की हत्या के बाद लाश को फेंके जाने की आशंका जतायी जा रही है। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। निर्माणाधीन मकान से मिले शव के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।