1st Bihar Published by: Updated Nov 08, 2019, 3:25:00 PM
- फ़ोटो
PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा इकाई ने अपनी प्रदेश कमेटी का गठन कर दिया है। युवा रालोसपा की प्रदेश कमेटी में 19 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 5 प्रवक्ता, 13 सचिव शामिल हैं। युवा रालोसपा में 38 जिलाध्यक्षों की सूची भी जारी कर दी है।
युवा लोक समता के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने संगठन का विस्तार करते हुए आदेश जारी किया है। मधुरेंद्र प्रताप सिंह और मधु सिंह को युवा रालोसपा का प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है जबकि इंजीनियर आशुतोष झा मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं।