1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Tue, 03 Feb 2026 12:01:09 PM IST
- फ़ोटो Reporter
Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण के बाद अनंत सिंह वापस बेऊर जेल के लिए रवाना हो गए। सदन से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह से जब यह पूछा गया कि शपथ लेने में इतना समय क्यों लगा तो इसपर उन्होंने कहा कि कोर्ट की प्रक्रिया है इसलिए समय लगा है।
अनंत सिंह ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान शपथ नहीं लेने के सवाल पर बताया कि उस वक्त उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह विधायक पद की शपथ नहीं ले सके थे। जब उनसे पूछा गया कि जेल में रहते हुए चुनाव जीत गए तो इसपर उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।
अनंत सिंह ने कहा कि जेल में रहकर निर्दलीय चुनाव जीत गए थे। जेल में रहने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, जनता के सभी काम हो रहे हैं और कहीं कोई रूकावट नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे बेल के लिए फिर से कोर्ट में याचिका लगाएंगे।