Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया

बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक बीरेंद्र कुमार ने फुटपाथी दुकानदारों पर हो रही अतिक्रमण कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए अपनी ही सरकार से सवाल किया। कृषि मंत्री ने हाट-बाजार और वेंडिंग जोन की व्यवस्था का दावा किया, जबकि विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताई।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Thu, 12 Feb 2026 11:57:02 AM IST

Bihar Budget Session

सरकार से सवाल - फ़ोटो bihar vidhansabha tv

Bihar Budget Session: विधानसभा में आज बीजेपी विधायकों ने अपनी ही सरकार से सवाल पूछे। बीजेपी विधायक ने फुटपाथी दुकानदारों के विरुद्ध अतिक्रमण के तहत की जा रही कारवाई का मामला सदन में उठा। जिसपर सरकार के मंत्री को इसपर सदन में जवाब देना पड़ा।


दरअसल, रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र कुमार ने फुटपाथी दुकानदारों के विरुद्ध अतिक्रमण के तहत की जा रही कारवाई का मामला सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि फल और सब्जी इंसान के जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण चीजें हैं। फुटपाथी दुकानदार जो इन्हें बेचने हैं उन्हे हटा दिया जाता है तो इसके लिए सरकार ने किया व्यवस्था की है।


सरकार की तऱफ से कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने दिया बीजेपी विधायक के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर किसानो को हार्ट बाजार मिलेगी। बिहार सरकार किसानों के साथ है और उनकी उपज की बेहतर उचित मूल्य दिलाने की जिम्मेवारी है।


जिसके बाद आरजेडी विधायक सुरेंद्र राम ने कृषि मंत्री के बयान को ग़लत बताया और कहा कि पटना आयकर गोलंबर को छोड़ कहीं हाट बाजार की कोई व्यवस्था नहीं है। इसपर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आसान से कहा कि ये ग़लत बात है। पटना में कई जगह बेंडिंग जोन सरकार ने बनाया है।