Bihar Budget Session: बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा, राबड़ी देवी बोलीं- सरकार बहरी हो गई है

Bihar Budget Session: बिहार बजट सत्र के दौरान विधान परिषद के बाहर विपक्ष ने बढ़ते अपराध को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने नीतीश सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बहरी हो गई है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Thu, 12 Feb 2026 12:16:31 PM IST

Bihar Assembly

राबड़ी देवी का हमला - फ़ोटो Reporter

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही विधानमंडल के दोनों सदनों में जारी है। एक तरफ जहां विपक्ष विधानसभा में सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो दूसरी तरफ विधान परिषद में भी गहमागहमी बनी हुई है। विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने अपराध के मुद्दे पर सदन के बाहर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।


दरअसल, बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के सदस्य परिषद के मुख्य गेट के बाहर जमा हो गए और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष का कहना था कि नीतीश कुमार की सरकार राज्य में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोकने में विफल साबित हो रही है और अपराधी वारदातों को अंजाम देकर तांडव मचा रहे हैं।


विधायकों का नेतृत्व कर रहीं विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में हर दिन रेप, लूट, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार चुप्पी साधकर सारा तमाशा देख रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बहरी हो गई है और उसे जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। देश और बिहार में लॉ एंड आर्डर खराब हो चुकी है।