CM Nitish Kumar Pragati Yatra: इस दिन से शुरू होगा सीएम नीतीश की ‘प्रगति यात्रा’ का तीसरा चरण, कैबिनेट ने जारी किया शेड्यूल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं. दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के बीच कैबिनेट सचिवालय ने तीसरे तरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 06, 2025, 6:56:21 PM

CM Nitish Kumar Pragati Yatra

तीसरे चरण का शेड्यूल जारी - फ़ोटो IPRD Bihar

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर बिहार के अलग-अलग जिलों का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के बाद अब सीएम नीतीश की तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आगामी 16 जनवरी से सीएम की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण शुरू होगा जो 29 जनवरी तक चलेगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से तीसरे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल जारी किया गया है।


कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव एस.सिद्धार्थ की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, आगामी 16 जनवरी से तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत खगड़िया से होगी। इसके बाद सीएम 18 जनवरी को बेगूसराय, 20 जनवरी को सुपौल, 21 जनवरी को किशनगंज, 22 जनवरी को अररिया, 23 जनवरी को सहरसा, 27 जनवरी को पूर्णिया, 28 जनवरी को कटिहार और 29 जनवरी को मधेपुरा में प्रगति यात्रा पर रहेंगे।


बता दें कि फिलहाल मुख्यमंत्री दूसरे चरण की प्रगति यात्रा पर हैं। दूसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश 7 जनवरी को सीवान, 8 जनवरी को सारण, 11 जनवरी को दरभंगा, 12 जनवरी को मधुबनी और 13 जनवरी को समस्तीपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान जिलों को योजनाओं की सौगात देने के साथ ही सीएम विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उनके साथ कई अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।