1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 05, 2025, 6:49:58 PM
आजाद गांधी बीजेपी में शामिल - फ़ोटो reporter
Bihar Politics: अखिल भारतीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य आजाद गांधी ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पटना के रविंद्र भवन में आयोजित मिलन समारोह में आजाद गांधी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान कर अति पिछड़ों को जो सम्मान दिया, उससे प्रेरित-उत्साहित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय किया है।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने पार्टी में नाई समाज के लोगों का स्वागत किया।