1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jan 23, 2025, 1:00:09 PM
गिरिराज सिंह का बड़ा हमला - फ़ोटो google
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला और उन्हें घोटालेबाज का पर्यायवाची बताया है। गिरिराज ने कहा कि केजरीवाल फ्रस्ट्रेशन में हैं और अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं।
गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से दिल्ली के सीएम बने तब से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। शराब घोटाला हो रहा है, शिक्षा घोटाला हो रहा है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल घोटालेबाज के पर्यायवाची शब्द बनकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों के संबंध में अपशब्द कहे, वह बर्दाश्त के लायक नहीं हैं। केजरीवाल हिंदू पर प्रहार करते हैं। यह केजरीवाल की सिर्फ वोट की राजनीति है और वह वोट लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अब तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी हार भी स्वीकार कर ली है।
गिरिराज ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल के द्वारा राम को अपमानित किया जा रहा है, माता सीता को अपमानित किया जा रहा है, इसका बदला हिंदू केजरीवाल से अवश्य लेगा। यह सिर्फ पॉलिटिकल मामला नहीं है बल्कि लोगों की आस्था पर चोट है।