BPSC अभ्यर्थियों से मिलने गर्दनीबाग पहुंचे राहुल गांधी, छात्रों से कर रहे बातचीत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 18, 2025, 4:55:56 PM

BIHAR POLITICS

BPSC अभ्यर्थियों से मुलाकात - फ़ोटो GOOGLE

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचें। जहां पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद सदाकत आश्रम भी गये। वहां भी उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और आगे की रणनीति को लेकर बातचीत की। 


अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है कि राहुल गांधी गर्दनीबाग धरनास्थल पर धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों से मुलाकर की और उनसे बातचीत कर उनकी प्रमुख मांगों को जानने की कोशिश की। 


BPSC अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी को एक-एक बातों से अवगत कराया और बताया कि उनकी क्या मांगे हैं? छात्रों ने राहुल गांधी के समक्ष यह मांग रखी कि उनके मामले को संसद में प्रमुखता से रखा जाए। राहुल गांधी ने भी उन्हें भरोसा दिलाया कि वो उनकी मांगों को संसद में रखेंगे।