ब्रेकिंग न्यूज़

Mokama Murder Case : 'हथियार जमा कराए...', मोकामा हत्याकांड के बाद एक्शन में चुनाव आयोग, कहा - लॉ एंड ऑडर पर सख्ती बरतें Bihar election update : दुलारचंद यादव हत्याकांड का बाढ़ और मोकामा चुनाव पर असर, अनंत सिंह पर एफआईआर; RO ने जारी किया नया फरमान Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश, इस दिन लेंगे शपथ Bihar News: अब बिहार से भी निकलेंगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जलवा दिखाने वाले धावक, इस शहर में तैयार हुआ विशेष ट्रैक Dularchand Yadav case : मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में चौथा FIR दर्ज ! अनंत सिंह और जन सुराज के पीयूष नामजद; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अब बदलेगा माहौल Bihar Election 2025: "NDA ही कर सकता है बिहार का विकास...", चुनाव से पहले CM नीतीश का दिखा नया अंदाज, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर किया वोट अपील Bihar Election 2025: NDA ने तय किया विकसित बिहार का विजन, घोषणा पत्र पर पीएम मोदी ने की बड़ी बात Bihar News: बिहार के इस जिले में 213 अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व नकदी जब्त Bihar News: बिहार से परदेश जा रहे लोगों की ट्रेनों में भारी भीड़, वोट के लिए नहीं रुकना चाहते मजदूर; क्या है वजह? Bihar News: भीषण सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Mahayagya: श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर मुजफ्फरपुर में निकाली गई शोभा यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

Mahayagya: मुजफ्फरपुर में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, ग़रीब कल्याण और भारत के आध्यात्मिक उत्थान को समर्पित है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Wed, 16 Jul 2025 01:51:15 PM IST

Mahayagya

- फ़ोटो reporter

Mahayagya: महायज्ञ के संरक्षक स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के प्रगति,विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से आहुत यह महायज्ञ बिहार के लोगों के समग्र विकास में कारगर साबित होगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता के आशीर्वाद से भारत विश्वगुरु बनेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की शोभा यात्रा में मुजफ्फरपुर के लोगों का अपार समर्थन प्राप्त कर मन आह्लादित हो गया है।


शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने किया। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जयसवाल खड़ी भंडार सभागार में पहुंचकर माता ललिता के मूर्ति के स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। शोभा यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक बेबी कुमारी, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक उपेंद्र भाई त्यागी, जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, रंजन कुमार, विजय कुमार सिंह चुन्नु, प्रकाश रंजन शाही, प्रो. ममता रानी, प्रो. मधु सिंह, राशि खत्री, छोटे लाल गुप्ता, शशि रंजन, भारत रत्न यादव, सोनु मिश्रा, अनिकेत झा, मनोरंजन कुशवाहा, डा. अशोक शर्मा, मनोज शर्मा, अभिजीत शर्मा, बीरेन्द्र सिंह प्रमुखता के साथ शामिल रहे।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम बिहार और देश की प्रगति हेतु माता ललिता के शरण में हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के साथ बिहार खड़ा है।श्री सिंह ने कहा तिरहुत प्रमंडल की जनता सनातन धर्म के ध्वज के साथ मुजफ्फरपुर के सड़क पर माता ललिता के शरण में है। प्रकाश रंजन शाही ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर भजन गायकों ने माता के भाजन का श्रवण किया। महायज्ञ में तीन करोड़ बार श्री ललिता सहस्रनाम के मंत्रों का पाठ होगा और श्रीयंत्र पर कुमकुम से अर्चन भी होगा।


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जयसवाल ने कहा कि हमारी शक्ति सनातन धर्म है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी और युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह लगातार देश भर में सनातन धर्म के उत्थान हेतु काम कर रहे हैं। डा. जयसवाल ने कहा कि ललिता मां से बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु प्रार्थना करता हूँ। डा. जयसवाल ने कहा की सनातन धर्म भारत की ताक़त है।