Hindi News / sports / Gautam Gambhir ISIS Threat: पहलगाम हमले के बाद गौतम गंभीर को जान से...

Gautam Gambhir ISIS Threat: पहलगाम हमले के बाद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर की तरफ से मिला थ्रेट

Gautam Gambhir ISIS Threat: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने इसको लेकर दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 24, 2025, 2:27:13 PM

Gautam Gambhir ISIS Threat

गौतम गंभीर को मिली धमकी - फ़ोटो google

Gautam Gambhir ISIS Threat: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी आतंकवादी संगठन ISIS कश्मीर की ओर से आई है। इस संबंध में गंभीर ने 23 अप्रैल को दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।


दरअसल, इन दिनों गौतम गंभीर टीम इंडिया से ब्रेक पर हैं क्योंकि आईपीएल चल रहा है। हाल ही में वे अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर भी गए थे लेकिन पहलगाम हमले के ठीक एक दिन बाद मिली इस धमकी ने सभी को चौंका दिया है। दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 


आईपीएल के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है, जहां गौतम गंभीर एक बार फिर अपनी कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जो जून से अगस्त के बीच होगी। 


बता दें कि गौतम गंभीर का बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ करार 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तक है। उनकी कोचिंग में टीम इंडिया पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।