1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 24, 2025, 9:24:47 PM
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी - फ़ोटो REPOTER
BEGUSARAI: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान पूजा कुमार के रूप में हुई है, जो साहेबपुर कमाल वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बड़ा भाई आलोक शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहा था। जिसका विरोध जब छोटे भाई पूजा कुमार ने किया। तो इससे नाराज होकर आलोक कुमार ने पूजा कुमार को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई आलोक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। वहीं घायल पूजा कुमार को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।