Hindi News / bihar / begusarai-news / BEGUSARAI: दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, ठनका गिरने से नाबालिग की...

BEGUSARAI: दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, ठनका गिरने से नाबालिग की मौत

मृतक की पहचान अकबरपुर बरारी पंचायत के जगन सैदपुर गांव वार्ड-2 निवासी शंभू यादव के 13 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवम गांव के दुर्गा मंदिर में लगे मेले को देखने जा रहा था।

1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Oct 01, 2025, 9:01:50 PM

बिहार

परिजनों के बीच मचा कोहराम - फ़ोटो सोशल मीडिया

BEGUSARAI: दुर्गा पूजा की खुशियों के बीच बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहाँ दुर्गा मेला देखने जा रहे एक नाबालिग छात्र की ठनका गिरने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना शामोह थाना क्षेत्र के अकबरपुर स्थित पुरानी डीह में ललन सिंह के घर के पास की है। मृतक की पहचान अकबरपुर बरारी पंचायत के जगन सैदपुर गांव वार्ड-2 निवासी शंभू यादव के 13 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवम गांव के दुर्गा मंदिर में लगे मेले को देखने जा रहा था।


तभी इसी दौरान अचानक बारिश के साथ गिरी ठनका की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। बाद में शाहमो थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया है। दुर्गा पूजा की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक शिवम कुमार सातवीं कक्षा का छात्र था।