1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 03, 2026, 10:22:22 PM
न्याय की मांग - फ़ोटो social media
JEHANABAD: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने नीट छात्रा हत्याकांड! के विरोध में मृतका के पैतृक गांव से जहानाबाद शहर तक मंगलवार को 25 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकाला गया। इस मार्च में छात्रा के गांव के लोग ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए।
जहानाबाद शहर के करगिल चौक पर आयोजित सभा में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस मामले में लीपापोती कर रही है। पप्पू यादव ने कहा कि पटना के प्रभात रंजन मेमोरियल हॉस्पिटल के डॉक्टर ने छात्रा को रेफर करते समय निमोनिया होने की जानकारी दी थी, लेकिन बिना परिजनों की अनुमति के कई जांचें की गईं।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अगर PMCH के डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट दी है तो उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट सही हैं, तो दोषी डॉक्टर सतीश के खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच प्रक्रिया को बाधित करने के लिए महत्वपूर्ण सबूत नष्ट कर दिए गए।
जहानाबाद में आयोजित मार्च में शामिल होने के लिए करीब 10 हजार लोग पहुंचे थे। इस दौरान जहानाबाद के डीएम अनिल कुमार सिन्हा को 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। इसमें मृतका के परिवार की सुरक्षा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की गई।
पप्पू यादव ने मृतका की मां की हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मजबूती से न्याय की लड़ाई लड़ी। सांसद ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की जांच एजेंसियां अपराधियों की बजाय पीड़ित परिवार को परेशान कर रही हैं और जनप्रतिनिधि चुप हैं। जो कही से भी उचित नहीं है।