Hindi News / bihar / bhagalpur-news / INCOME TAX : सुबह-सुबह बिहार में इस जगह IT की रेड, इलाके...

INCOME TAX : सुबह-सुबह बिहार में इस जगह IT की रेड, इलाके में मचा हड़कंप

INCOME TAX : बिहार के भागलपुर में इनकम टैक्स ने छापेमारी की है. बुधवार को सुबह-सुबह आयकर की टीम ने एक मकान में दबिश डाली है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 19, 2025, 8:45:13 AM

INCOME TAX

इनकम टैक्स की रेड - फ़ोटो SOCIAL MEDIA

Income Tax Raid: बिहार के भागलपुर में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। बुधवार को सुबह-सुबह स्थानीय थाने की पुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम ने यह दबिश डाली है। छापेमारी इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 में स्थित मस्जिद के पास एक घर में की जा रही है। उक्त घर के बाहर पुलिसकर्मी व जवान तैनात हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी अंदर मकान में प्रवेश कर चुके हैं और कार्रवाई की जा रही है। 


वहीं, सुबह-सुबह भीखनपुर में इनकम टैक्स रेड की खबर सामने आते ही पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। छापेमारी से जुड़ी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है। जब आयकर विभाग की टीम लोकल थाने की मदद से रेड मारने आयी उस समय उक्त मकान के आसपास सटे तमाम दुकान वगैरह बंद ही थे।लेकिन राह चलते लोग पुलिसबलों की तैनाती देखकर अंदर ही अंदर आपस में तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।