Hindi News / bihar / bhojpur-news / Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर EC की सख्त का...

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर EC की सख्त का असर, वाहन जांच के दौरान 50 लाख जब्त

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के मद्देनजर भोजपुर जिले में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 50 लाख रुपये नकद जब्त किए। आयकर विभाग द्वारा जांच जारी है। पैसे एक हार्डवेयर व्यवसायी से जुड़े बताए जा रहे हैं।

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Oct 17, 2025, 10:17:33 PM

Bihar Election 2025

- फ़ोटो Reporter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सख्त निगरानी के बीच भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गाड़ी से करीब 50 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। यह जब्ती शुक्रवार शाम नगर थाना क्षेत्र के गांगी स्थित एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) द्वारा की गई।


एसपी राज ने जानकारी देते हुए बताया कि गांगी चौक पर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए पैसे किसी हार्डवेयर व्यवसायी से जुड़े हो सकते हैं, हालांकि इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए आयकर विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। चुनावी आचार संहिता लागू होने के बाद नकदी के लेन-देन पर चुनाव आयोग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह के अवैध धन का चुनाव में इस्तेमाल न हो सके।