1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 15, 2025, 9:39:09 PM
प्रतिकात्मक - फ़ोटो google
Bihar News: गया जिले के रौशनगंज थाना क्षेत्र के भरारीस्थान के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें डैम में डूबने से आठवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों की पहचान पूर्व मुखिया संतोष कुमार के 14 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार और दिलीप मिश्रा के 14 वर्षीय इकलौते बेटे निखिल कुमार के रूप में हुई है।
दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने स्कूल एमएस मेमोरियल एकेडमी, बांकेबाजार में झंडोत्तोलन समारोह में शामिल होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ डैम पर नहाने गए थे। नहाने के दौरान निखिल और सचिन का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए।
दो दोस्त जो किनारे पर खड़े थे, उन्होंने तुरंत सड़क तक भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। दोनों को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद गांवों में मातम पसरा हुआ है। रौशनगंज के पूर्व मुखिया संतोष कुमार और ब्राह्मणबीघा के दिलीप मिश्रा के घरों में कोहराम मचा है। निखिल की मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, वहीं सचिन के परिजन दहाड़ें मारकर रो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...