Hindi News / bihar / patna-news / Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में...

Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

इससे ना केवल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मिलने में आसानी होगी बल्कि राज्य के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 04, 2026, 4:37:28 PM

bihar

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा - फ़ोटो social media

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बड़ा ऐलान किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिहार के 213 प्रखंडों में जल्द कॉलेज खोले जाएंगे। जहां जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू होगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि 'सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य‘ के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। अभी भी राज्य के सभी 534 प्रखण्डों में से 213 प्रखण्डों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इस क्रम में हमलोगों ने प्रथम चरण में ऐसे सभी 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने तथा जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया है।


राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है। इन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इन संस्थानों के पुराने अनुभवी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से विमर्श एवं उनका सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है। 


राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा ग्रहण में लड़कियों को काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित किए जाने से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा पाने में सहूलियत मिलेगी तथा इन संस्थानों का गौरव भी पुनर्स्थापित होगा। इससे राज्य के चहुंमुखी विकास में काफी सहयोग मिलेगा।