Hindi News / bihar / jamui-news / Bihar News: दो ट्रकों की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों...

Bihar News: दो ट्रकों की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर लगाई आग, पुलिस पर भी पथराव

जमुई में दो बेलगाम ट्रक आपस में टकरा गयी और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों का गुस्सा ट्रक पर फूट पड़ा। गुस्साएँ लोगों ने बीच सड़क पर दोनों ट्रक को आग के हवाले कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Mar 03, 2025, 9:42:16 PM

BIHAR

दो ट्रक में लगी आग - फ़ोटो GOOGLE

Bihar News: बिहार के जमुई जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दो ट्रक की टक्कर के बाद एक युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से गुस्साएं लोगों ने दोनों ट्रक को आग के हवाले कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया जिससे यातायात बुरी तरह बाधित हो गया। उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस पर भी पथराव कर दिया। 


बीच सड़क पर दोनों ट्रक धू-धूकर जलती रही। किसी ने फायर बिग्रेड और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ट्रक में आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में दोनों ट्रक जलकर खाक हो गया।


 उधर घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस घटना को लेकर लोग काफी आक्रोशित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को शांत कराने में लगी है। घटना जमुई के इस्लामनगर के जवाहर स्कूल के  पास की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


जमुई शहर में नीमा इलाके आज शाम करीब 8.15 में ओवरटेक के चक्कर में ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद उपद्रवियों ने दो ट्रक में आग लगाकर जमुई खैरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर टाऊन थाना की पुलिस पहुंचकर जाम हटाने का प्रयास करने लगे। लेकिन असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया।


घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गए है। फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। मृतक की पहचान भछियार निवासी महेश ठाकुर के पुत्र अजय ठाकुर के रूप में हुई है। 


मृतक युवक जमुई के ही मधुकंज सुंदरी वस्त्रालय में काम करता था। दुकान बंद होने के बाद वो घर जा रहा था जहां रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उक्त युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल जमुई पुलिस मौके पर पूरे दलबल के साथ मौजूद है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने स्थिति नियंत्रण में होने की बात कही है।