1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Mar 20, 2025, 10:21:42 PM
लाश बरामद - फ़ोटो GOOGLE
JAMUI NEWS: बिहार के जमुई जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। उनकी बहू की लाश घर के कमरे से बरामद किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जमुई जिले के गिद्धौर में संदिग्ध हालत में एक महिला के शव को घर के कमरे में गिद्धौर थाने की पुलिस ने बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है। लेकिन गुरुवार को उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया।
इधर घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर गला घोटकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा रहे है। मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है। इस कारण मामले को दबाया जा रहा है। पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के भाई आयुष कुमार