1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 03, 2026, 10:17:43 PM
- फ़ोटो Reporter
Bihar News: बिहार के खगड़िया नगर थाना इलाके के राजेंद्र चौक पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर आज देर शाम हमला हुआ। उपद्रवियों ने समूह में जुटकर ईंट, पत्थर और डंडों से हमला किया, जिसमें नगर परिषद के एक इंस्पेक्टर घायल हो गए।
इसके अलावा, एक दंडाधिकारी के वाहन का आगे का शीशा चकनाचूर हो गया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवी भाग खड़े हुए। इसके बाद राजेंद्र चौक से अतिक्रमण को हटाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर सदर SDO धनंजय कुमार और सदर SDPO 1 मुकुल कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद हालात सामान्य हुए।
SDO धनंजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण दस्ता पर सुनियोजित तरीके से पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया