Hindi News / bihar / patna-news / मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू...

मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Mokama Ganga rail bridge: मोकामा में गंगा नदी पर नया रेल पुल जून से शुरू होगा, पुराने राजेंद्र पुल का दबाव कम होगा और बिहार में रेल यात्रा तेज और सुगम बनेगी।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 03, 2026, 9:27:46 PM

Mokama Ganga rail bridge

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Mokama Ganga rail bridge: मोकामा में गंगा नदी पर बन रहे नए रेल पुल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पुल लगभग तैयार है और जून महीने से इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुक्रवार को पटना के पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छत्रसाल सिंह ने बताया कि यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती देगा।


अब तक ट्रेनों का अत्यधिक दबाव राजेंद्र सेतु पर था, जिससे गाड़ियां अक्सर लेट होती थीं। नए पुल के शुरू होने से दानापुर और सोनपुर रेल मंडलों के बीच ट्रेनों की आवाजाही काफी आसान और सुचारु हो जाएगी। इस परियोजना की खास बात यह है कि झाझा और पटना की ओर रेल ओवर रेल (ROR) सिस्टम बनाया गया है। इससे मेन लाइन की ट्रेनों को रोके बिना पैसेंजर और मालगाड़ियां आसानी से गुजर सकेंगी, जिससे समय की बचत होगी।


जीएम ने इस प्रोजेक्ट को भविष्य के लिए “गेम चेंजर” बताया। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से झाझा तक 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने की योजना भी बनाई जा रही है।


इसी क्रम में कोइलवर में सोन नदी पर एक और नया रेल पुल बनाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए पूरे रेलखंड को छोटे-छोटे हिस्सों—दानापुर-फतुहा और बख्तियारपुर-किऊल—में बांटा गया है। आने वाले समय में इन परियोजनाओं के पूरा होने से बिहार में रेल यात्रा न केवल तेज होगी, बल्कि यात्रियों को जाम और लंबी वेटिंग से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।