Hindi News / bihar / kishanganj-news / Bihar News: फाइनेंस कर्मी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, 2 धराए;...

Bihar News: फाइनेंस कर्मी से लूट का 24 घंटे में खुलासा, 2 धराए; तीसरे की तलाश जारी

Bihar News: किशनगंज में भारत फाइनेंस कर्मचारी से 1.32 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा हो चुका है। पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। 9,390 रुपये, मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद। तीसरे आरोपी की तलाश जारी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2025, 9:53:11 AM

Bihar News

गिरफ्तार लूटेरे - फ़ोटो रिपोर्टर

Bihar News: किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई 1.32 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।


यह घटना 24 जून को कोचाधामन थाना क्षेत्र के सत्तभिट्टा गांव के पास हुई थी। भारत फाइनेंस कंपनी का एक फील्ड कर्मचारी कलेक्शन के बाद लौट रहा था, तभी तीन अपराधियों ने उसका मोटरसाइकिल से पीछा किया। रुहिया गांव के पास अपराधियों ने कर्मचारी की गाड़ी को ओवरटेक कर चाबी निकाल ली और उसे सड़क पर गिरा दिया। डिक्की का ताला तोड़कर 1,32,000 रुपये नकद, एक टैब, बायोमेट्रिक डिवाइस, चार्जर और वाहन की चाबी लूटकर वे फरार हो गए।


इसकी सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अल्ताबाड़ी टोला निवासी जमील अख्तर (25) और दिघलबैंक थाना क्षेत्र के कालागाछ टप्पू निवासी मोहम्मद आशिक (30) को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 9,390 रुपये नकद, दो मोबाइल, दो चाबियां, लूटी गई मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की भी पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एसपी सागर कुमार ने जांच टीम की तारीफ करते हुए कहा कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।  


रिपोर्टर: नौशाद आलम