Hindi News / bihar / madhubani-news / Bihar Road Accident: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो की...

Bihar Road Accident: दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, दो की हालत नाजुक, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

मधुबनी में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया और हंगामा मचाया

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 27, 2025, 7:54:15 PM

BIHAR

सड़क हादसे में मौत - फ़ोटो GOOGLE

MADHUBANI: मधुबनी में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना रहिका थाना क्षेत्र के रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग की है जहां जीवछ पेट्रोल पंप के पास यह घटना हुई। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। 


बताया जाता है कि बिस्फी प्रखंड के नरसाम निवासी विजय पासवान के पुत्र विक्की और सोनू किसी काम से मधुबनी गये हुए थे। मधुबनी से घर लौटने के दौरान जीवछ पेट्रोल पंप के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी। जिसमें 19 साल के विक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार सोनू गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है।


वही भच्छी निवासी अरुण कुमार झा भी इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी। रहिका थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग को लेकर रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। 


आक्रोशित लोगों का कहना था कि प्रशासन मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का लिखित आश्वासन दें तभी जाम को हटाया जाएगा। रोड जाम और हंगामे की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ निरंजन कुमार ने आक्रोशितों से बातचीत की और मुआवजा देने का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और आवागमन बहाल हो सका। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट