1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated May 19, 2025, 5:09:58 PM
- फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी को सरकार ने दंड दिया है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संकल्प पर जारी कर दिया है. पूर्णिया के रुपौली अंचल की अंचल अधिकारी शिवानी सुरभि को नवादा सदर के राजस्व अधिकारी रहते गंभीर आरोप लगे थे. इसके बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने शिवानी सुरभि को दंड देते हुए संचई प्रभाव के बिना तीन वेतन वृद्धि पर रोक लगाया है.
अंचल अधिकारी पर 2023-24 में दाखिल खारिज के मामले को एक बार अस्वीकृति के बाद फिर से स्वीकृत करने के आरोप हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि 2023 से ही सॉफ्टवेयर में एक ही खेसरा पर पूर्व में दायर दाखिल खारिज वाद प्रदर्शित हो रहा है. इसलिए एक बार याचिका की स्वीकृति के बाद फिर से याचिका करने का मामला संज्ञान में नहीं आने का तर्क बेमानी है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बताया है कि आरोपी पदाधिकारी ने लापरवाही एवं शिथिलता बरती है. साथ ही किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने या अपने निजी स्वार्थवश यह गलती की है. ऐसे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आरोपी अधिकारी के स्पष्टीकरण को अस्वीकृत कर दिया . साथ ही दंड दिया है. दरअसल नवादा के संजय पंडित ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जांच में आरोप सही साबित हुए, इसके बाद आरोपी महिला अंचल अधिकारी को दंड दिया गया है.