Hindi News / bihar / nawada-news / Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत,...

Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: नवादा के केएलएस कॉलेज के पास बारात से लौट रही कार को ट्रक ने मारी टक्कर। हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल। घायलों का विम्स पावापुरी में इलाज जारी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 18, 2025, 10:03:27 AM

Road Accident

दुर्घटनाग्रस्त कार - फ़ोटो Google

Road Accident: बिहार के नवादा जिले में 17 मई 2025 की रात एक भीषण सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। नरहट थाना क्षेत्र के छोटी पाली गांव से बारात लेकर धनवा गांव गए गणेश शंकर विद्यार्थी के पुत्र राहुल कुमार के साथ लौट रही कार को केएलएस कॉलेज के पास एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।


हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान छोटी पाली निवासी पूर्व मुखिया पंकज चंद्रवंशी, ड्राइवर धीरेंद्र कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में दो अन्य लोग, दुर्गा प्रसाद सिंह और जैनेंद्र प्रसाद, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज विम्स पावापुरी में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब बारात धनवा गांव से लौट रही थी। केएलएस कॉलेज के समीप कोनिया पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।