1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 21, 2025, 4:30:08 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में विजिलेंस टीम ने शिकारपुर थाना में तैनात महिला दारोगा प्रीति कुमारी और उसके सहयोगी अर्जुन सोनी को रंगेहाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फिरोज कौशर नामक व्यक्ति की लिखित शिकायत के आधार पर की गई।
मलदहिया निवासी शिकायतकर्ता फिरोज कौशर ने आरोप लगाया था कि एक मुकदमे में लाभ पहुंचाने के एवज में उनसे 15,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में डील 12,000 में तय हुआ। विजिलेंस की टीम ने पूर्व नियोजित ट्रैप के तहत योजना बनाई और जैसे ही रिश्वत की रकम सौंपी गई, दोनों आरोपियों को मौके पर दबोच लिया गया।
विजिलेंस टीम ने गिरफ्तारी के बाद महिला दारोगा प्रीति कुमारी के आवास पर भी छापेमारी की और जरूरी दस्तावेजों को जब्त किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की ओर से बताया गया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...