Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और...

VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में डेढ़ साल की बाघिन मृत अवस्था में मिली है. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. वन विभाग और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी है. मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 19, 2026, 2:00:21 PM

Bihar News

- फ़ोटो Reporter

Bihar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जंगल से बाहर डेढ़ साल की एक बाघिन मृत अवस्था में मिली है। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


जानकारी के अनुसार, बाघिन पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम की निगरानी में थी और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में रविवार को मंगूरहा वनक्षेत्र स्थित पंडई नदी के किनारे उसका शव बरामद किया गया।


घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। बाघिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, इसलिए विशेषज्ञों की टीम हर पहलू से जांच में जुट गई है।


इस संबंध में सीएफ गौरव ओझा ने बताया कि बाघिन का शव मंगूरहा वनक्षेत्र में पंडई नदी के पास मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाघिन की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट