1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Mar 20, 2026, 1:27:57 PM
- फ़ोटो self
Bihar News: नीतीश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के सिविल लिस्ट-2026 का प्रकाशन किया है. इसकी जानकारी सभी विभागों के प्रधान सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त से लेकर अन्य अधिकारियों को दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए कुल 1634 स्वीकृत पद हैं. जिसमें विशेष सचिव के 24, अपर सचिव के 48, संयुक्त सचिव के 192, अपर समाहर्ता के 304, उपसचिव के 339 और मूल कोटि के 727 स्वीकृत पदबल है.
सिविल लिस्ट 2026 1 जनवरी 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है. लिस्ट में नंबर वन पर दीवान जफर हुसैन खान हैं. यब सूची में पहले नंबर पर हैं. इनका कोटि क्रमांक संख्या एक है. वर्तमान में ये अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं. दूसरे नंबर पर तारकेश्वर प्रसादसाह, वर्तमान में भूमि सुधार उप समाहर्ता बलिया बेगूसराय के पद पर तैनात हैं.
सिविल लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुशील कुमार हैं जो मगध प्रमंडल के आयुक्त के सचिव हैं .नंबर पर अजय कुमार ठाकुर हैं जो अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) अररिया में पदस्थापित हैं. पांचवें नंबर पर अब्दुल हमीद हैं, यह वर्तमान में संयुक्त सचिव पिछड़ा वर्ग अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में पदस्थापित है. सातवें नंबर पर राखी कुमारी केसरी बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग की सचिव हैं. नौवें नंबर पर राजेश कुमार अपर समाहर्ता (लोक शिकायत) भभुआ, दसवें नंबर पर भारत भूषण प्रसाद अपर सचिव खान एवं भूतत्व विभाग के पद पर पदस्थापित हैं.