1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 20, 2026, 1:34:10 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन - फ़ोटो Google
Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, निगरानी को नालंदा के नगर नौसा प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात अनुष्का कुमारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और पटना से निगरानी की टीम नालंदा पहुंची और भ्रष्ट महिला अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।
जैसे ही पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया रिश्वत के पैसों के साथ उसे रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां आरोपी महिला अधिकारी को स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश करेगी।