1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 05 Feb 2026 09:33:57 PM IST
हड़ताल खत्म - फ़ोटो रिपोर्टर
Bihar News: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ी है। बिहार राजस्व सेवा संघ (BiRSA) की हड़ताल समाप्त हो गयी है। बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री से हुई वार्ता के बाद सभी अंचलाधिकारी काम पर लौट गये हैं।
बता दें कि बिहार राजस्व सेवा के पदाधिकारियों को बिहार राजस्व द्वितीय प्रोन्नति के पद भूमि सुधार उप समहर्ता पदस्थािपत करने के लिए यह हड़ताल की गई थी। भूमि सुधार उप समहर्ता का पद सामान्य प्रशासन विभाग को आवंटित कर दिया गया था। भूमि सुधार उप समहर्ता का पद बिहार राजस्व राजस्व सेवा अधिकारी को आवंटन के आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म हुआ। 02/02/26 से बिहार राजस्व सेवा के सभी पदाधिकारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल खत्म होने के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से बातचीत की।
विजय सिन्हा ने कहा कि भूमि सुधार जनकल्याण संवाद सदन तक स्थगित रखा जाएगा। उसके बाद हम लोग संवाद सुनेंगे। परिमार्जन, दाखिल-खारिज, मापी और इसके साथ जुड़ा हुआ और भी कई कार्य हैं, उन सबको क्रमबद्ध चलाया जाएगा। सर्वे के काम को गति प्रदान करने में इन लोगों की भूमिका हम सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंदर जो अभियान बिहार की जनता के हित में चल रहा है. उस अभियान में इन लोगों का योगदान जरूरी है। जिसके लिए हमने हड़ताल पर गये अधिकारियों और पदाधिकारियों से वापस काम पर लौटने की अपील की थी। उन्होंने इसे स्वीकार भी किया है अब इनके सम्मान के प्रति हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। जो हमारे अभियान को सफल करेंगे, सरकार के संकल्प को साकार करेंगे, हम उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे।
