1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 24, 2025, 8:38:06 AM
Bihar Land News - फ़ोटो FILE PHOTO
Bihar Land News: बिहार के अंदर जमीन सर्वे का काम चल रहा है। ऐसे में हर दिन कोई न कोई ऐसी खबर निकल कर सामने आती ही रहती है जिसको लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमाबंदी से जुड़ा हुआ सामने आया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरी खबर
दरअसल, बिहार में जमीन की जमाबंदी करने में बड़ा खेल सामने आया है। दाखिल खारिज की प्रक्रिया अपनाये बिना ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी करने की शिकायतें लगातार मिल रही है। साथ ही इसे ऑनलाइन किए जाने के लिए छूटा हुआ बताकर फिर ऑनलाइन किया जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस मामले मे जांच की जिम्मेदारी अंचल अधिकारियों को दी है। पूरे खेल का पता जांच में चलेगा और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तमाम सीओ को इस गड़बड़झाले की जांच में लगाया है। इनको साफ़ कहा गया है कि ऐसी गडबड़ी करनेवालों की पहचान करें। इसके बाद इनलोगों पर विभाग ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इधर, दाखिल-खारिज की प्रक्रिया अपनाये बिना ही रजिस्टर-2 में जमाबंदी कायम करने की शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को विभिन्न माध्यमों से पहले भी मिल रही थी. हालात यह हैं कि बड़ी संख्या में रजिस्टर-2 के पेज फाड़े जाने की शिकायतें भी कई जगहों से मिली हैं। ऐसे रैयत आज भी अपनी जमीन के कागजात हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगाकर अपना पसीना बहा रहे हैं।