1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Dec 06, 2025, 12:16:58 PM
बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! - फ़ोटो Reporter
Bihar Police News: बिहार पुलिस ने डिजिटल बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिटीजन सर्विस पोर्टल ऐप लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के माध्यम से अब लोग घर बैठे अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा सकेंगे और विभिन्न प्रकार की समस्याओं के त्वरित समाधान की सुविधा प्राप्त करेंगे।
लॉन्चिंग के अवसर पर बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि यह ऐप जनता और पुलिस के बीच दूरी कम करेगा तथा पारदर्शिता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि नागरिक अब अपने मोबाइल से ही शिकायत दर्ज करा पाएंगे, जिसके बाद पुलिस द्वारा उसकी जांच की जाएगी।
इसके अलावा पोर्टल पर खोया-पाया से संबंधित वस्तुओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा होगी। ऐप लॉन्च करने के बाद गृह मंत्री सम्राट चौधरी पुलिस मुख्यालय पहुँचे, जहां उन्होंने DGP और वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और डिजिटल सिस्टम को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बिहार पुलिस का यह डिजिटल कदम राज्य में स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।