Hindi News / crime / Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध...

Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान

Bihar Crime News: भोजपुर के ज्ञानपुर गांव में अवैध संबंध के विवाद में ट्रैक्टर चालक रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है.

1st Bihar Published by: RAKESH KUMAR Updated Mar 21, 2026, 5:04:47 PM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार की दोपहर अवैध संबंध के विवाद में दरवाजे पर खड़े एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ज्ञानपुर गांव निवासी हरेराम राय के 24 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के पीछे अवैध संबंध का विवाद बताया जा रहा है।


हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह एवं गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। 


पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों के साथ-साथ इसमें शामिल आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।